{"_id":"66561995afde18f94c08ad4e","slug":"transformers-started-panting-due-to-heat-outcry-due-to-tripping-kannauj-news-c-214-1-knj1003-113759-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गर्मी से हांफने लगे ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गर्मी से हांफने लगे ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग से हाहाकार
Tue, 28 May 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 28 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मई का महीना अब विदाई की बेला में पहुंच गया है। जैसे- जैसे दिन कम हो रहे है। वैसे ही गर्मी के तेवर बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में जिले भर में बिजली ट्रिपिंग से हाहाकार मचा हुआ है। खासकर गुगरापुर उपकेंद्र पर पिछले कई दिनों से बिजली की आवाजाही व लो वोल्टेज का सिलसिला जारी है। दिन भर में कई बार ट्रिपिंग होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी के साथ घरों में कूलर, पंखा, एसी का चलना बढ़ गया है। इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है, जिससे ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। इसका दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। लगातार सुधार के वादों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या से राहत नहीं मिल रही। गर्मी में हर साल ट्रिपिंग लोगों को परेशान करती है।
गुगरापुर उपकेंद्र के जलालाबाद फीडर के निवासी राजन कटियार बताते हैं कि मई माह में एक तो सूर्य का कहर लोगों को परेशान कर रहा है। ऊपर से बिजली ट्रिपिंग लोगों को खूब छका रही है।
विज्ञापन
बदले केबल से सुधरेगी आपूर्ति
ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने के साथ केबलों पर भी लोड बढ़ा है। गर्म होने पर केबल टूटकर गिर रही हैं। ऐसे में 132 केवीए मकरंदनगर बिजली घर में पड़ी केबलों पर पिछले सप्ताह से क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है। लोड पड़ने से केबल जल रही हैं। फाल्ट से शहर के फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। जेई समीर यादव में बताया कि बिजली घर में पड़ी केबलों को डबल कर दिया गया है। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में खासा सुधार होगा।
क्या बोले जिम्मेदार
गर्मी में बढ़ने वाले लोड को देखते हुए गुगरापुर उपकेंद्र पर आने वाली 11 हजार लाइन से सिर्फ नौ हजार वोल्टेज ही मिल रहे हैं। एलटी लाइन के लिए सामान्य दिनों में 230 वोल्टेज विभागीय तौर पर दिए जाते थे, वह अब सिर्फ 130 वोल्टेज ही उपकेंद्र को मिल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
- बृजेश कुमार सरोज, एसडीओ, गुरसहायगंज
-- -- -- -- -- -
बिजली विभाग का कोशिश नाकाफी, हो रहे फॉल्ट
-नए केबल डालने के बाद भी बिजली आपूर्ति हो रही बाधित
-अधिक लोड बढ़ने से जल रहे केबलें
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल हो रहे हैं। बिजली के सहारे बैठे लोग आए दिन हो रहे फॉल्ट से दिन रात पसीना बहा रहे है और अंडर ग्राउंड बिजलीकरण को लेकर कोस रहे हैं। बिजली विभाग गर्मी के चलते इन दिनों अधिकतम लोड बढ़ने का हवाला दे रहा है।
पिछले चार दिनों से कस्बा में एक साथ चार से पांच जगहों पर केबलों के जलने व अंडर ग्राउंड केबल में हो रहे फॉल्ट से भीषण गर्मी का शिकार हो रहे हैं। दिन में बिजली कर्मचारी फॉल्ट सही कर रहे है। सप्लाई शुरू होते ही केबिलों में आग समेत अंडर ग्राउंड केबलों में फॉल्ट हो रहे हैं। अंडर ग्राउंड केबल में हुए फॉल्ट को ढूंढ़ने में कर्मचारी पसीना आ रहा है। वहीं, लोगों ने अंडर ग्राउंड व्यवस्था को खत्म करने की मांग की। एसडीओ कुलदीप राजपूत का कहना है कि जहां पर अधिक लोड होने के कारण केबलों में आग लग रही थी, वहां पर नई केबल डाली गई है।