फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM stern over negligence in DUDA schemes

Kannauj News: डूडा की योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त

Wed, 09 Sep 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
DM stern over negligence in DUDA schemes
कन्नौज। डूडा की योजनाओं में लापरवाही पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को सख्ती बरतते हुए सत्यापन में देरी पर आउटसोर्स कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। लक्ष्य आधारित कार्य कर हर पात्र को समय से लाभ दिया जाए। पीएम आवास योजना शहरी की समीक्षा में बताया गया कि 10,167 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें 10,069 पूर्ण हो चुके हैं, 98 लंबित हैं। शेष आवास जल्द पूरे करने को कहा।
विज्ञापन

पीएम आवास 2.0 के तहत पोर्टल पर 16,132 आवेदन आए हैं। 15,259 सत्यापन के लिए भेजे गए, 7,132 की जांच मिली है और 2,110 आवास स्वीकृत हुए हैं। डीएम ने लंबित सत्यापन शीघ्र पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। सत्यापन में प्रगति न होने पर नाराजगी जताते हुए आउटसोर्स कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएम नगरीय अल्पविकसित बस्ती विकास योजना में 2026-27 में 55 कार्यों के लिए 878.19 लाख के प्रस्ताव भेजे गए हैं। डीएम ने गुणवत्ता और समयसीमा का ध्यान रखने को कहा। पीएम स्वनिधि योजना में ईओ और बैंक अधिकारियों को पात्रों के ऋण प्रकरण जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed