{"_id":"5e35c5e48ebc3e4b2207414c","slug":"trak-kee-takkar-se-traiktar-savaar-majadoor-kee-maut-kannauj-news-knp541927577","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अगरबत्ती का पाउडर लादने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में जीटी रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ट्राली पर सवार तीन साथी चुटहिल हो गए। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग निकला।
शहर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी आलम (18) पुत्र इरफान मजदूरी करता था। वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे एफएफडीसी के पास अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर अगरबत्ती का पाउडर लादने जा रहा था। मकरंदनगर में जीटी रोड पर फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। चपेट में आकर आलम घायल हो गया।
पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रैक्टर चालक और अन्य दो मजदूर चुटहिल हो गए। यह लोग उसे छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। पुलिस टीम को देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे से मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। मकरंदनगर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।