{"_id":"5e5ab2138ebc3ef38962520b","slug":"traiktar-choree-kar-bhaag-rahe-badamaashon-ko-pakada-kannauj-news-knp5477833155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन
छिबरामऊ कोतवाली में लगी भीड़।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। एटा जिले से ट्रैक्टर चोरी करभाग रहे बदमाशों का पीछा कर गांव के दो युवकों ने प्रेमपुर के पास पकड़ लिया। इन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को चौकी पर खड़ा करा दिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
एटा जिले के गांव नदराला निवासी इमरान पुत्र कुंदन खां ने बताया कि शुक्रवार की रात को अपने ट्रैक्टर की ट्राली पर 125 पैकेट आलू लादकर दरवाजे पर खड़ा कर दिया। वह रात को सोकर उठे तो ट्रैक्टर ट्राली सहित गायब था। इसके बाद परिजनों के साथ ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी। वह गांव के दिलीप खां पुत्र जहीर खां के साथ पिकअप से छिबरामऊ की तरफ आ रहे थे। प्रेमपुर और नवीगंज के बीच ट्रैक्टर दिखाई दे गया। उसने दिलीप के साथ ट्रैक्टर पर बैठे दोनों युवकों को दबोच लिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई।
पुलिस ने ट्रैक्टर को प्रेमपुर चौकी पर खड़ा करवा दिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। छिबरामऊ पुलिस की सूचना पर एटा के थाना नयागांव के एसआई रघुवीर सिंह कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने चोरों से पूछताछ की। इस संबंध में निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
19 जनवरी को पड़ोस के गांव से चोरी हुआ था ट्रैक्टर
एटा जनपद के थाना अलीगंज के गांव नगला भग्गू के रहने वाले सत्यपाल पुत्र लालता प्रसाद ने बताया कि उसने खेती का काम करने के लिए अपने रिश्तेदार का ट्रैक्टर लिया था। आलू लादकर रात को अपने दरवाजे पर खड़ा कर दिया। चोरों ने आलू लदी ट्राली के साथ ट्रैक्टर चोरी कर लिया। इसकी रिपोर्ट नयागांव थाने में दर्ज कराई थी। पड़ोस के गांव नदराला से ट्रैक्टर चोरी होने के बाद चोर पकड़े जाने की सूचना पर वह कोतवाली आए हैं।
साहब! मुझसे भी लूटा गया ट्रैक्टर
जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अदमापुर निवासी रामाधार पुत्र रैवारीलाल ने छिबरामऊ कोतवाली में बताया कि वह अपना ट्रैक्टर भाड़े पर चलाते हैं। 12 जनवरी को कुछ लोगों ने पत्यौंजा जाने के लिए ट्रैक्टर भाड़े पर किया था। जहानगंज के पास नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। इनमें से एक युवक उस लूट में शामिल था।