फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tractor trolley overturns 25 injured, one dead

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 25 घायल, एक की मौत

Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturns 25 injured, one dead
lying on the lap of the injured teen nanny - फोटो : अमर उजाला

जहानगंज रोड पर ग्राम उधरनपुर-रूद्रापुर के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में सवारियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 60 सवारियां थी। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


फर्रूखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला भवानी सिंह निवासी बबलचंद्र अवस्थी के पुत्र लकी (तीन) का मुंडन संस्कार होना था। शुक्रवार को वह अपने परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से प्रेमपुर क्षेत्र के ग्राम माधौनगर स्थित मंदिर आए थे। मुंडन संस्कार के बाद सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर गांव के ही बड़े लला चला रहे थे। ट्रैक्टर जब जहानगंज रोड पर ग्राम उधरनपुर और रूद्रापुर के बीच पहुंचा तभी आगे थ्रेसर ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर लगने से थ्रेसर समेत ट्रैक्टर सड़क किनारे जाकर पलट गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर भी मय ट्राली के सड़क के दूसरी ओर खाई में जा गिरा। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस दौरान रामा अवस्थी (40) पुत्र रामकिशन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हादसे में सुनीता देवी पत्नी रामनिवास, रिंकू पत्नी बबल, अंशिका (एक) पुत्री रिंकू, उसकी बहन दीपिका, नीरू पत्नी लालाराम, शीलू पुत्र श्यामचरन चौहान, द्रोपदी पत्नी बाबू सिंह, सुनैना पत्नी अनूप और उसका नौ माह की पुत्री गोपी, पुत्तू (आठ) पुत्र बबल, रानी देवी पत्नी ओम सिंह, घनश्याम, विवेक अवस्थी (सात) पुत्र सुशील, कमलेश पत्नी मुनेश्वरदयाल, पुष्पा पत्नी पुरूषोत्तम, पिंकी पत्नी वीरेश निवासी जलेसर, देवेश (पांच) व उसकी बहन दिव्यांशी (चार), निर्मला देवी पत्नी राजवीर, तारा देवी पत्नी जगदीशचंद्र, अंजली, शीलू चौहान पुत्र श्याम, मुन्नी देवी आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed