फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   traansaphaarmar se kebal jodate samay teen jhulase, ek kee maut

ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ते समय तीन झुलसे, एक की मौत

Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
traansaphaarmar se kebal jodate samay teen jhulase, ek kee maut
तिर्वा(कन्नौज)। ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ते समय अचानक आपूर्ति शुरू हो गई। करंट की चपेट में आकर तीन युवक झुलस गए। एक युवक की मौत हो गई। दो की हालत नाजुक है। इनका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। मृतक के पिता ने लाइनमैन के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तिघरा गांव में रखे ट्रांसफार्मर से नलकूप चलाने के लिए बहादुरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (25) पुत्र हरनाथ, तिघरा गांव निवासी गौरव कुमार (28) पुत्र मनोज और हरिहरपुर गांव निवासी गोविंद (26) पुत्र बृजेश कुमार बुधवार को केबल जोड़ रहे थे। अचानक बिजली आ गई। तीनों करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने धर्मेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य साथियों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शाम को मृतक हरनाथ सिंह ने कोतवाली में लाइनमैन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

हरनाथ ने बताया कि बेटे ने फोन कर लाइनमैन से शट डाउन लिया था। इसके बाद भी उसने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इससे बेटे की मौत हो गई। अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने बताया कि युवक मनमाने तरीके से बिजली ठीक कर रहे थे। इनके करंट की चपेट में आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर नहीं दिया जाता शट डाउन: अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने बताया कि फोन पर किसी भी व्यक्ति को शट डाउन नहीं दिया जाता है। शट डाउन के लिए लाइनमैन को उपकेंद्र पर स्वयं चलकर जाना पड़ता है। रजिस्टर में खुद शट डाउन विवरण लिखना पड़ता है। इसके बाद ही शट डाउन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed