{"_id":"602aaf558ebc3ee8f36f4ee0","slug":"top-ten-criminal-has-not-remove-from-police-station-kannauj-news-knp612072021","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हटे कोतवाली में लगे टॉप टेन अपराधियों के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हटे कोतवाली में लगे टॉप टेन अपराधियों के पोस्टर
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीजीपी उत्तर प्रदेश को पुलिस थानों में लगे टॉप टेन अपराधियों वाले बैनर व पोस्टर हटवाने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश को कई दिन बीत चुके हैं। अभी तक पोस्टर नहीं हटवाए गए।
उच्च न्यायालय ने निर्देश दिए थे कि थानों के बाहर अपराधियों के बारे में सूचनाएं सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित करना अनावश्यक और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करने वाला है।
आदेश के बाद भी अभी तक कोतवाली गेट पर टॉपटेन अपराधियों की होर्डिंग लगी हुई है। कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि अभी तक उच्चाधिकारियों ने कोई निर्देश नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
आदेश आते ही निर्देशों का पालन किया जाएगा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च न्यायालय के अनुक्रम में संबंधित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को भी आदेश का पालन कराने के लिए कहा गया था। अभी तक इसका पालन न किया जाना कानून के शासन पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है।