फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Today 's toolbox open fortune

आज खुलेंगे भाग्य के पिटारे

Sat, 12 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 12 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Today 's toolbox open fortune

पंचायत चुनाव की 13 दिसंबर को मंडी समिति में मतगणना

विज्ञापन
की जाएगी। न्याय पंचायत वार मतगणना को 17 टेबलें लगाई जाएंगी। प्रधान पद के साथ कुछ ग्राम पंचायतों के सदस्य पदों की भी गिनती साथ में ही कराई जाएगी। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को असुविधा न हो इसके लिए मतगणना सूची का शेडयूल ब्लाक मुख्यालय पर भी चस्पा कर दिया गया है।

मतगणना स्थल पर देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। देर शाम डीएम, एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। मंडी समिति में मतगणना स्थल पर सुबह से ही बैरीकेडिंग का कार्य शुरू हो गया था। निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव और बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर की सुबह सात बजे मतगणना शुरू होगी।

न्याय पंचायत वार होने वाली मतगणना तीन चक्रों में कराई जाएगी। इसके लिए 17 टेबलें लगाई जाएंगी। शनिवार को देर शाम तक बैरीकेडिंग के साथ लोहे की जाली लगाने का पूरा कर लिया गया था। हर टेबल पर पर्याप्त रोशनी हो इसके लिए लाइट की व्यवस्था की गई है।

मतगणना स्थल पर पोलों पर लाइट की व्यवस्था को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के निर्देश पर पालिका के विद्युत टीम के कर्मी हाइड्रोलिक सीढ़ी के साथ कार्य में जुटे थे। मतगणना में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए पालिका के अफसरों के साथ ही बिजली विभाग के जेई अवनीश कुमार की भी ड्यूटी लगाई गई है।

देर शाम डीएम अनुज झा, एसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम संतोष वैश्य, सीडीओ उदयराज यादव, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी आदि ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उधर, निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्यक्रम का जो शेडयूल निर्धारित किया है।

उसके अनुसार विकास खंड क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिसके नतीजे प्रथम चक्र में सबसे पहले आ सकते हैं, क्योंकि इन ग्राम पंचायतों में एक एक बूथ है और मतदाताओं की संख्या भी कम है। पंचायत चुनाव की मतगणना तीन चक्रों में न्याय पंचायत कराने का शेडयूल बनाया गया है। सुबह सात बजे से प्रथम चक्र की मतगणना शुरू होगी।

न्याय पंचायत नौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपपुर के मतों की गणना टेबल नंबर 11 पर होगी। इस ग्राम पंचायत में सिर्फ एक बूथ है और 828 मतदाता हैं। ऐसे में इस ग्राम पंचायत की मतगणना में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यहां का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है।

रामपुर बैजू की सिकंदरपुर निगोह में एक बूथ है और यहां 970 वोटर हैं। कसावा में मदारीपुर कसावा के एक बूथ में मात्र 856 वोटर हैं। अहिरूआ राजारामपुर की ग्राम पंचायत प्रानपुर पल्यौरा में भी एक बूथ में मात्र 931 वोटर हैं और इसी तरह न्याय पंचायत नौली की ग्राम पंचायत बिबिया जलालपुर में भी एक बूथ पर सिर्फ 792 वोटर हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों के मतों की गिनती प्रथम चक्र में होगी। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों के भी नतीजे बहुत जल्दी ही सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed