फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   today CM Will inaugurated the Perfume Museum

सीएम आज करेंगे इंटरनेशनल परफ्यूम म्यूजियम का शिलान्यास

Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
today CM  Will inaugurated the Perfume Museum
राजकीय डेयरी। - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज- लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज में ‘इंटरनेशनल परफ्यूम म्यूजियम व परफ्यूम पार्क’ काऊ मिल्क प्लांट सहित 1164 करोड़ 56 लाख 59 हजार रुपये लागत की  256 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले एक लाख लीटर क्षमता के काऊ मिल्क प्लांट से कन्नौज के साथ ही आसपास के जनपदों के पशुपालकों को फायदा मिलेगा। समारोह केके इंटर कालेज खेल मैदान में होगा।

विज्ञापन


समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के तहत 3437 लोगों को लाभान्वित भी करेंगे। इसमें 568 मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क लैपटॉप, 848 मेधावी छात्र-छात्राओं को संशोधित कन्या विद्याधन, 71 लाभार्थियों को ई-रिक्शा, 300 को लोहिया आवास व 500 को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ देंगे। इसके अलावा निर्माण कार्यों में लगे 500 श्रमिकों को साइकिल, 10 लोगों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ, 25 को कौशल विकास मिशन, 15 को डीबीटी कृषक, 15 को भूमि सेना योजना, 25 को मिनी कामधेनु योजना, माइक्रो कामधेनु योजना का लाभ, 460 लाभार्थियों को जनेश्वर मिश्र ग्राम-सोलर पावर पैक तथा 100 लोगों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन


ये हैं परियोजनाएं
इंटरनेशल परफ्यूम म्यूजिम एवं परफ्यूम पार्क परियोजना लगभग 225 करोड़ की लागत से तैयार होगी। इसकी आधारशिला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के निकट ठठिया कस्बे में रखी जाएगी। इसी तरह काऊ मिल्क प्लांट 140 करोड़ की लागत से तिर्वा क्षेत्र के बढ़नपुर उमर्दा में तैयार होगा। 8.07 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। ट्रामा सेंटर व छिबरामऊ के 100 बेड अस्पताल का लोकार्पण। छिबरामऊ में 46 करोड़ की लागत से सौ शैया के अस्पताल का निर्माण पूरा हो गया है। गंगा नदी पर कुसुमखोर, छिबरामऊ स्पोर्ट स्टेडियम का लोकार्पण। राजकीय महिला महाविद्यालय व गंगधरापुर में माडल स्कूल, सौर ऊर्जा, मेंहदीघाट पुल पर 19 करोड़ की लागत से विकास कार्य, तिर्वा में अंडरग्राउंड विद्युत केबिल का लोकार्पण, उमर्दा में सेंटर एक्सीलेंस फार वेजीटेबिल प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed