{"_id":"67af89558843f4650e0e62a7","slug":"three-youths-beat-up-teachers-snatched-rs-3000-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-125582-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन युवकों ने शिक्षकों से की मारपीट, तीन हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन युवकों ने शिक्षकों से की मारपीट, तीन हजार छीने
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तीन युवकों ने इंटर कॉलेज के शिक्षकों को ऑटो से उतारकर सड़क पर लात घूसों से पीटा। शिक्षकों ने पूर्व प्रधानाचार्य पर शक जाहिर कर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी जसोदा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में संदीप शर्मा व सस्मित द्विवेदी प्रवक्ता के पद तैनात है। वह गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी होने पर ऑटो में बैठकर घर जा रहे थे। ऑटो में पहले से ही तीन युवक भी बैठे थे। जलालाबाद के आगे जब ऑटो पहुंचा तो युवकों ने रुकवाया और शिक्षकों से गालीगलौज करने लगे। विराेध करने पर तीनों युवकों ने शिक्षकों को लात घूसों से मारपीट कर धमकी दी। राहगीरों के विरोध करने पर युवक वहां से भाग गए।
शिक्षकों ने तीन युवकों के खिलाफ मारपीट करने व तीन हजार रुपये जेब से निकालने की तहरीर दी। शिक्षकों ने पूर्व प्रधानाचार्य पर मारपीट करवाने का शक भी जाहिर किया है। कोतवाल आलोक दुबे ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।