{"_id":"6a47fbfe98b8c11e750e4f2f","slug":"three-dead-13-injured-in-13-days-kannauj-news-c-214-1-knj1008-151898-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 13 दिनों में तीन की मौत, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 13 दिनों में तीन की मौत, 13 लोग घायल
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी से गुजरने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर लापरवाही से खड़े वाहन गंभीर हादसों का कारण बन रहे हैं। 13 दिनों तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 13 घायल हो गए। रात के अंधेरे में बिना इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक और बसें तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा बन गए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई न करने से चालकों के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाबों, पेट्रोल पंपों और टोल के पास ड्राइवर घंटों गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। कई बार तो पूरी एक लेन इन खड़े वाहनों से घिर जाती है। रात में पीछे से आ रहे वाहनों को खड़ा ट्रक तब दिखता है, जब ब्रेक लगाने का समय नहीं बचता। यह स्थिति एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे की है।
एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर वाहनों का खड़ा होना आम बात हो गई है। विशेषकर रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े ये वाहन अचानक सामने आ जाते हैं। इससे तेज गति से आ रहे वाहन चालक संभल नहीं पाते और टक्कर हो जाती है। डंपर और अन्य भारी वाहन भी इसी तरह खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या को उठाया है। इसके बावजूद संबंधित विभाग मजबूत कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में हुए प्रमुख हादसे...
20 मई को ट्रक चालक की हो गई थी मौत
जसोदा के निकट अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गुप्ता ढाबे के सामने देर रात साढ़े 12 बजे गुरसहायगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में ट्रक चालक मैनपुरी के थाना ओछा के ग्राम प्रहलादपुर निवासी सुरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी और परिचालक अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था।
-- -- -- -- -- -- --
एक जून को कार सवार दो युवकों की मौत
सदर क्षेत्र के मानीमऊ स्थित के एक कोल्ड स्टोरेज के सामने एक जून की सुबह पांच बजे कानपुर की ओर से आ रहे कार सवार कानपुर देहात के शिवली थाना के पूरा दिवनी गांव निवासी विशाल सिंह (30) और उनके साथी कानपुर नगर के लखनपुर हाउसिंग सोसायटी विकास नगर निवासी अंबर कटियार (35) की मौत हो गई थी।
-- -- -- -- -- -- -
17 जून को छह श्रद्धालु घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के जलखरिया गांव के पास खड़े ट्रक से कार टकरा गई थी। हादसे में औरैया के थाना अछल्दा के नगला कहारन निवासी अनुराग समेत छह श्रद्धालु घायल हो गए थे।
-- -- -- -- -- -- --
23 जून को कार सवार छह घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के मुंडाला गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई थी। हादसे में मथुरा के थाना गोविंदनगर के बलपुरा निवासी भानु शर्मा समेत छह लोग घायल हो गए थे।
वर्जन
हाईवे व एक्सप्रेसवे के नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करना प्रतिबंधित है। वाहन खड़े मिलने पर कार्रवाई की जाती है। हाईवे अथॉरिटी व स्थानीय पुलिस को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।
-इज्या तिवारी, एआरटीओ