फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three children were held hostage and beaten on suspicion of theft.

Kannauj News: चोरी का आरोप लगा तीन बच्चों को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 22 Sep 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three children were held hostage and beaten on suspicion of theft.
उमर्दा। घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों पर मेले से खिलौने चोरी करने का मेला आयोजकों ने आरोप लगाया। आयोजक साथियों के साथ 18 सितंबर की दोपहर गांव पहुंचे और बच्चों को गालीगलौज करते हुए घर में बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने बच्चों को छुड़ाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। समझौते को लेकर पहले से दोनों पक्षों में बातचीत होती रही। ग्रामीणों के हंगामे के बाद सीओ तिर्वा के आदेश पर पुलिस ने रविवार को आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


इंदरगढ़ क्षेत्र के शाह नगर गांव निवासी हकीम सिंह नेबताया कि आठ वर्षीय बेटा गांव के बच्चों के साथ गुरुवार दोपहर खेल रहा था। महादेवपुरवा गांव निवासी मेला आयोजक अमित वर्मा बच्चों पर खिलौने चोरी करने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगे। बच्चों के विरोध करने पर अमित वर्मा, शिवम, अक्षय वर्मा समेत दो अन्य लोगों ने बच्चों को पकड़ लिया और गांव महादेवपुरवा स्थित घर ले गए और बंधक बना लिया। दो घंटे तक आरोपियों ने बच्चों को बंधक बनाकर मारपीट की। मारपीट में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घर के बाहर बच्चों को न देख परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। तब मामले की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को छुड़ाया। बेटे की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बच्चों को पीटने वाले पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed