फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   three BDC elected unopposed

तीन बीडीसी निर्विरोध होंगे निर्वाचित

Sun, 04 Oct 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Sun, 04 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
three BDC elected unopposed
सदर ब्लॉक के तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। इनके खिलाफ अब कोई प्रतिद्वंदी मैदान में नहीं है। नाम वापसी वाले दिन 22 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। सबसे अधिक सात पर्चे वार्ड 58 से वापस हुए।
विज्ञापन


शनिवार को पर्चा वापस लेने व दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह बांटने का समय था। कुल 99 पदों पर 434 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जांच में पांच पर्चे निरस्त होने से 429 प्रत्याशी बचे थे। अलग-अलग वार्डों में 22 प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे वापस ले लिए। अब 408 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक सात पर्चे बरौली तहसीपुर के वार्ड 58 से वापस लिए गए। इनमें रामरहीश, श्यामजी, जगदीश, सतेंद्र कुमार, नौशाद, निर्मल, मंशाराम शामिल हैं। इसके अलावा गुखरू के वार्ड 24 से जितेंद्र, बंसरामऊ के वार्ड 28 से सीमा, दरियापुर पट्टी के वार्ड 80 से राजेश, मकरोरा के वार्ड 89 से राजेश, सीहपुर के वार्ड 96 से शीनू देवी, गोवा के वार्ड 99 से रामेंद्र, गागेमऊ के वार्ड 89 से योगेंद्र सिंह, अडंगापुर पैंदाबाद के वार्ड 64 से मीना, वार्ड 62 से वीरपाल, नजरापुर के वार्ड 77 से प्रवीण प्रताप ङ्क्षसह, मौसमपुर मौरारा के वार्ड 48 से सुमन, बंसरामऊ के वार्ड 28 से बिटोली, मडहरपुर के वार्ड 17 से इस्लाम खां, व वार्ड 59 से संजीव कुमार और संजीव कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रत्याशी हुए निर्विरोध
-नीता पत्नी सुंदर मलिकापुर वार्ड 40
-सुमन देवी पत्नी जगदीश अकबरपुर सरायघाघ वार्ड 44
-वीरपाल पुत्र चेतराम अडंगापुर पाइंदाबाद वार्ड 58
----
पत्नी का भी पर्चा वापस
वीरपाल ने वार्ड 58 व वार्ड 62 से नामांकन दाखिल किया था। उनकी पत्नी मीना ने वार्ड 64 से नामांकन किया था। वार्ड 58 से सात प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लेकर वीरपाल की निर्विरोध निर्वाचन की राह आसान कर दी। वहीं मीना का भी पर्चा वापस करा दिया गया। वहां तीन प्रत्याशी मैदान में थे।


चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रचार की होड़
सदर ब्लॉक के बाहर चुनाव प्रचार सामग्री बिक्री करने वाले फुटपाथ पर दुकान लगाए थे। जैसे ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए उसके बाद चुनाव चिन्ह बंटने लगे। चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी उसी चिन्ह के स्टीकर, टोपी, बैनर, पोस्टर व बिल्ला आदि खरीदने लगे। इन दुकानों पर भीड़-भाड़ हो गई। प्रत्याशियों का कहना है कि जितना प्रचार व चिन्ह का मतदाताओं के बीच प्रचार कर लेंगे, उतना ही उनको फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed