फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Those who committed robbery in the house of a perfume merchant will be seized.

Kannauj News: इत्र कारोबारी के घर डकैती करने वालों की होगी कुर्की

Thu, 02 Nov 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 02 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Those who committed robbery in the house of a perfume merchant will be seized.
कन्नौज। शहर के पॉश इलाके युसूफपुर भगवान मोहल्ला में इत्र कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवर समेत 50 लाख रुपये की डकैती को अंजाम देने वाले गैंग का सरगना समेत छह सदस्य फरार चल रहे हैं। पुलिस ने फरार चल रहे बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। पुलिस अब इन बदमाशों पर कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


28 जून की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर भगवान मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाश ज्वैलरी के अलावा 7.30 लाख रुपये, लाइसेंसी रिवॉल्वर व अन्य सामान लूट ले गए थे। इत्र कारोबारी के चालक अखिलेश जोशी ने ही रेकी कर मध्य प्रदेश के पादरी गैंग को बुलाकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद बिल्हौर थाना क्षेत्र के घिमऊ निवासी अखिलेश जोशी, मध्य प्रदेश के सित्रवासा निवासी सुल्तान मोगिया, माधौगढ़ निवासी मनोज उर्फ मनोहर पारदी, मरादपुर निवासी दाताराम उर्फ दादाराम व प्रयागराज के सिमरा घूरपुर निवासी जादव को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से पांच लाख रुपये नकद, रिवॉल्वर, 15 कारतूस व डकैती में इस्तेमाल हुई वैन बरामद की थी। पादरी गैंग का सरगना सूरज व पांच अन्य सदस्य फरार चल रहे है। पुलिस ने गैंग लीडर समेत छह बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस फरार चल रहे बदमाशों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि पादरी गैंगलीडर सूरज व उसके पांच सदस्यों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
इत्र कारोबारी के घर डकैतीकांड में शामिल में अखिलेश जोशी, सुल्तान मोगिया, मनोज, दाताराम व जादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह सभी बदमाश जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed