{"_id":"9eae9c1cdfdff0bf64b2ab36033fd109","slug":"this-time-special-productive-dhanteras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी धनतेरस विशेष फलदायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी धनतेरस विशेष फलदायी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस सोमवार को है। बाजारों में दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
नए-नए आइटमों से दुकानें गुलजार हो चुकीं हैं। बाजारों और घरों में
धनवर्षा होगी। दुकानदारों में भी बिक्री की आस बंधी है, वहीं खरीदार भी
मनपसंद के आइटम खरीदने को तैयार हैं।
शहर में तिर्वा क्रासिंग, जीटी रोड किनारे, रेलवे स्टेशन के निकट, मकरंदनगर समेत अन्य स्थानों पर धनतेरस और दीपावली को लेकर तरह-तरह की दुकानें लग चुकी हैं। मिट्टी की मूर्तियों एवं कलेंडर और पोस्टर के अलावा गणेश-लक्ष्मी के वस्त्र, आसन, पूजा-पाठ की सामग्री खूब पसंद की जा रहीं हैं।
बनी हुई रंगोली व स्टीकरों की भी डिमांड खूब है। स्टीकरों में स्वास्तिक, ओम, गणेश-लक्ष्मी-कुबेर खूब दिखे रहे हैं। इलेक्ट्रानिक की दुकानें भी रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी बल्ब, सीएफएल आदि से पटी पड़ी हैं। इसके अलावा टेलीविजन, एलसीडी की बिक्री भी हो रही है। वहीं बाइकों और कारों का मार्केट भी ग्राहकों के इंतजार में तैयार है।
बर्तन के बाजारों में धनतेरस को रौनक दिखेगी। रविवार की देर रात तक लोग दुकानें सजाते रहे। कई जगह पंडाल एवं टेंट लगाकर फुटपाथों पर दुकानें लगाने का सिलसिला चलता रहा। धनवर्षा के लिए दुकानदारों अपनी-अपनी दुकानों पर वस्तुओं का स्टाक खूब किया है।
उधर, मानीमऊ निवासी आचार्य कौशल किशोर त्रिपाठी का कहना है कि अबकी धनतेरस विशेष फलदायी है। त्रयोदशी और सोमवार होने की वजह से छित्रा नक्षत्र है। देर शाम साढ़े सात बजे से रात नौ बजे तक राहुकाल है। मध्याह्न काल में पूजन करना विशेष फलदायी होगा। शाम 5:47 बजे से रात 8:11 बजे तक द्वीपदान से घर के लोग निरोगी रहते हैं।
दरिद्रता का नाश, सुख समृद्धि आती है। इस दिन धनवंतरि जी का पूजन होता है। अमृत्व मिलता है और धन आता है। दरिद्रता का नाश होता है। निरोगी जीवन भी पूजन करने से होता है। अबकी धनतेरस पर शहर के बाजारों में बीते वर्ष की तुलना में रंगत कम है। व्यापारियों की मानें तो गांव के लोग अभी भी कम तादाद में आ रहे हैं।
यही वजह है कि शहर का बर्तन मंडी के साथ ही सर्राफा बाजार भी प्रभावित हुआ है। इसका लाभ सरायमीरा क्षेत्र के व्यापारियों को मिल रहा है। सरायमीरा में रंगत कुछ ज्यादा ही है। इसके अलावा धनतेरस पर कई प्रकार के दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों को खरीदने के लिए भी बड़े पैमाने पर ग्राहक पहुंचेंगे।
ग्राहकों को लुभाने के लिए मोहल्ला अशोक नगर, जीटी रोड चौधरी सराय घाघ, तिर्वा रोड के साथ ही मानीमऊ, गुरसहायगंज, ठठिया, छिबरामऊ, सौरिख क्षेत्र में स्थित एजेंसियों पर तरह-तरह की लुभावनी स्कीमों के बोर्ड लगाए गए हैं।
पंपलेट भी छपवाकर पूरे दिन बंटवाए गए।
कई डीलरों ने तो माइक से एनाउंस कराकर भी ग्राहकों को छूट योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं। वहीं शोरूम को विद्युत झालरों से सजाया गया। गाड़ियां खरीदने वाले ग्राहकों के लिए मुंह मीठा कराने का इंतजाम भी कुछ स्थानों पर किया गया।