{"_id":"57167b5c4f1c1bbc488b4928","slug":"thirty-people-were-sick-of-eating","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाकर बीमार हुए तीस बाराती-जनाती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खाकर बीमार हुए तीस बाराती-जनाती
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ कस्बे में सोमवार शाम बारात का खाना खाकर तीस बाराती-जनाती बीमार हो गए। इनमें कुछ को तुरंत कस्बे के निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। 11 लोगों को एंबुलेंस से भेजकर मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह तक हालत सुधरने पर सभी को घर भेज दिया गया। इंदरगढ़ कस्बे के धीरेंद्र शुक्ला की पुत्री शिखा की बारात कानपुर नगर के शिवराजपुर कस्बे से आई थी।
सोमवार शाम 7 बजे बारातियों व जनातियों को भोजन परोसा गया। भोजन करते ही मुन्नी देवी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। देखते ही देखते तीस अन्य बाराती व जनाती बीमार हो गए। इनमें आशा (40), लक्ष्मीकांत (45), श्याम जी (10), लक्ष्मी देवी (50), हरिप्रसाद (50), प्रमोद दुबे (30), रामजी (10), क्षमा (5), अनुराग (18), विजय त्रिपाठी (35), साधना (28), सुशील (48), कमलेश (45) आदि को इंदरगढ़ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
बाद में लक्ष्मीकांत शुक्ला पुत्र सुदर्शनलाल, आशा पत्नी कमलेश शुक्ला, श्यामजी शुक्ला पुत्र धीरेंद्र शुक्ला, प्रभा पत्नी इंद्र कुमार, शशि प्रभा पत्नी शिवमंगल, क्षमा पुत्री राजेश शुक्ला, भगवती प्रसाद शुक्ला, शिवचरन शुक्ला, रानी पुत्री धीरेंद्र, अनुराग शुक्ला पुत्र राजेश, रामजी शुक्ला पुत्र धीरेंद्र शुक्ला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार होने पर मंगलवार सुबह दस बजे सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया कि सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। कोई मरीज गंभीर नहीं था। मामले की जानकारी पाकर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के प्रतिनिधि इंजीनियर अनिल पाल भी मेडिकल कालेज पहुंचे।