फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves attack ancient temples, theft of more than Rs 10 lakh

Kannauj News: प्राचीन मंदिरों पर चोरों का धावा, 10 लाख से अधिक की चोरी

Tue, 21 Jan 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Thieves attack ancient temples, theft of more than Rs 10 lakh
छिबरामऊ। सौरिख रोड स्थित शक्ति पीठ मां कालिका देवी मंदिर, बाबा की बगिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व अकबरपुर गांव के बाहर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में चोरों ने एक ही रात को धावा बोला। तीनों देव स्थलों से चोर मंदिरों के दान पात्र तोड़ लाखों की नकदी, जेवरात व कीमती सामान समेत करीब 10 लाख रुपये से अधिक का माल बटोर ले गए। चोरों से मां कालिका देवी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। डीवीआर साथ ले गए। सुबह जब मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोग पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई। एक साथ तीन मंदिरों से हुई चोरी की वारदात से पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई। सीओ ओमकार नाथ शर्मा, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसपी के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन


पहली वारदात:
सौरिख रोड स्थित शक्ति पीठ मां कालिका देवी नगर के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के प्रबंधक देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चोर मंदिर के दानपात्र तोड़कर करीब 65 हजार की नकदी, डेढ़ किलो चांदी, साढ़े चार तोला सोने के आभूषण, माता रानी का छत्र, एक बेंदा, एक नथ, एक मुकुट, दो आंखें, 15 किलो पीतल के घंटे, 5 किलो घी, करीब 1500 की रेजगारी, 3500 रुपये की आरती, पासबुक, चेक बुक आदि चोरी कर ले गए। मंदिर परिसर में ही स्थापित शनि देव, भगवान गणेश प्रतिमा के पास लगे दान पात्र भी टूटा मिला।
विज्ञापन




दूसरी वारदात :
शक्ति पीठ मां कालिका देवी मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर बाबा की बगिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरों ने संकटमोचन प्रतिमा के पास रखे दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी समेट ली। व्यवस्थापक मदनलाल ने बताया कि दानपात्र से करीब 2.5 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम को मंदिर के आसपास खेतों में भी कई जगहों पर दानपात्र से चोरी हुए नोट पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वारदात :
नगर से पांच किलोमीटर दूर अकबरपुर गांव के बाहर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित सिद्ध बाबा मंदिर भी पौराणिक मंदिरों में से एक है। यहां अन्य प्रांतों से लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। इस मंदिर में जंजीरों में बंधे कई किलो वजन वाले पीतल के घंटे को भी चोर काट ले गए। मंदिर के संरक्षक अरविंद तिवारी ने तहरीर दी है।




कोट::


छिबरामऊ में प्राचीन मंदिरों में हुई चोरी की वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों व एसओजी को लगाया गया है। आसपास के कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही तीनाें वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed