{"_id":"108c34d425173f454e571fd44c49fbdd","slug":"there-were-53-complaints-five-niptin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 शिकायतें आईं, पांच निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 शिकायतें आईं, पांच निपटीं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अनुज झा की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील
विज्ञापन
में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें 53 शिकायती पत्र आए। इनमें से पांच
शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराकर पीड़ितों को राहत दी गई। शेष
शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
पुलिस विभाग से संबंधित 13, राजस्व संबंधी 14, जल निगम, नगर पालिका, जिला पूर्ति विभाग से संबंधित चार-चार शिकायती पत्र आए। अलीपुर जलेशर निवासी महिला ने पति व ससुराली जनों के खिलाफ शिकायत की। इस पर डीएम ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
भंवरगाड़ा विकास खंड में विद्युतीकरण अधूरा होने की ग्रामीणों की शिकायत पर एक्सईएन पी.राम को तत्काल ठेकेदार पर शिकंजा कसने व काम पूर्ण कराकर बिजली आपूर्ति चालू कराने को कहा गया। इसके बाद डीएम ने तहसील का निरीक्षण किया और पुराने गारद रूम की मरम्मत कराकर कंप्यूटर से खतौनी जारी करने का फरमान जारी किया।
तहसील परिसर में गंदगी फैली होने पर नाराजगी जताई और जल्द सफाई कराने के निर्देश एसडीएम को दिए, वहीं पालिका के ईओ बीडी भट्ट को गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर रात के वक्त अलाव जलवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, तहसीलदार राजेश कुमार आदि मौजूद थे।