फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There seems to be a great class

यहां लगती है स्मार्ट क्लास

Tue, 22 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 22 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
There seems to be a great class

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया का सपना

विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की कर्मभूमि पर साकार हो रहा है। यहां एक प्राइमरी स्कूल में अंग्रेजी स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास लगती है और बच्चे भी स्मार्ट बनकर पढ़ते हैं। खाली समय में यहां के बच्चे अन्य परिषदीय स्कूलों की तरह धूल के गुबार में नहीं खेलते बल्कि स्कूल में बनी लाइब्रेरी में पढ़ते हैं।

यही नहीं अंग्रेजी स्कूल की तरह यहां सुबह प्रार्थना होती है और बच्चे आपस में अंग्रेजी में बात भी करते हैं। गांव कुंअरपुर बनवारी का प्राथमिक विद्यालय किसी कान्वेंट स्कूल से कम नहीं है। यहां बच्चे मिड-डे मील खाने नहीं बल्कि पढ़ने आते हैं। 265 बच्चे पंजीकृत हैं और रोज 200 के ऊपर संख्या रहती है।

बच्चे भी कान्वेंट स्कूल की तरह टाई और कोट पहनकर आते हैं। आते ही बच्चे आपस में गुड मार्निंग बोलते हैं और फिर प्रार्थना को एकत्रित होते हैं। प्रार्थना माइक से कराई जाती है। इसके बाद कक्षाओं में कान्वेंट स्कूल की तरह ही क्लास लगती है। स्कूल में इंवर्टर लगा है लाइट जाते ही इंवर्टर चालू हो जाता है।

इसके बाद इंटरवल में बच्चे मिड डे मील का भोजन खाने के बाद स्कूल में हो-हल्ला नहीं मचाते, बल्कि लाइब्रेरी में जाकर किताब लेते हैं और उसे पढ़ते हैं। किताबों में कुछ मनोरंजन की भी किताब हैं, जो मनोरंजन की तो हैं, मगर उसके साथ ही शिक्षाप्रद भी हैं। यही नहीं स्कूल में हर महीने अभिभावकों की मीटिंग भी बुलाई जाती हैं और उन्हें उनके बच्चे का मासिक रिपोर्ट कार्ड भी दिया जाता है।

स्कूल में वार्षिकोत्सव का भी आयोजन धूमधाम से किया जाता है, जिसमें बच्चे बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। स्कूल देख कर नहीं लगता कि सरकारी स्कूल है, सारी गतिविधि कान्वेंट स्कूल की तरह हैं। बच्चे भी रोज स्कूल टाइम से आते हैं और आज गांव के लोग खुश है कि उनके गांव में बदलाव की बयार दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed