फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There man killed on credit demand

उधारी मांगने पर हुई थी युवक की हत्या

Wed, 31 Dec 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 31 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
There man killed on credit demand
थाना क्षेत्र के गांव बेहटा में तकादा करने पर किसान की हत्या की गई थी। पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटा में खेतों पर रखवाली करते वक्त रात को सोते समय किसान सुरेंद्र सविता उर्फ पप्पू की हत्या 23 दिसंबर की रात में कर दी गई थी। मामले में भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए आसपास के अवांछित तत्वों से गहनता से पूछताछ की गई।

मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर शाम गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप गांव के लंबरदार उर्फ अरुण कुमार बाथम पुत्र महेश चंद्र और कृष्णकुमार उर्फ बड़े लल्ला पुत्र रामाधार को दबोचा गया।
विज्ञापन


इन लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि सुरेंद्र उर्फ पप्पू दिल्ली से प्राइवेट नौकरी करके गांव लौटा था। उक्त लोगों ने कसावा में होटल खोलने के नाम पर उससे दस हजार रुपये उधार ले लिए। आए दिन सुरेंद्र इन रुपयों का तकादा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से नाराज होकर दोनों ने मिलकर उसके हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन 23 दिसंबर की शाम पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसे ईंट व धारदार हथियार से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद वह दोनों भाग गए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर खून से सनी ईंट, हत्या में प्रयुक्त फंटी, धारदार हथियार बरामद कर लिया है।


खुलासा करने वाली टीम को मिलेगा ईनाम
तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा खास गांव में किसान की हत्या के मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी एके जैन ने शाबाशी दी है। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष रजनेश चौहान को ढाई हजार रुपये व अन्य पुलिस जवानों को ढाई हजार रुपये की धनराशि बतौर ईनाम में दी जाएगी। एक सप्ताह के अंदर ही केस का वर्कआउट करके दो हत्यारों को जेल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed