फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Then there was a power cut

फिर गड़बड़ाया ट्रांसफार्मर होने लगी बिजली कटौती

Thu, 31 Mar 2016 01:19 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 31 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Then there was a power cut
तालग्राम के उप केंद्र पर रखा खराब ट्रांसफार्मर। - फोटो : amar ujala
बिजली उप केंद्र तालग्राम पर कुछ दिन पहले रखा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फिर गड़बड़ाने लगा है। इससे आपूर्ति शुरू करने के 24 घंटे बाद यह हीट पकड़ने लगा। ऐसे विभागीय इंजीनियरों ने कटौती शुरू कर दी है। मंगलवार रात 50 गांवों में पूरी रात बिजली नहीं आई। उप केंद्र तालग्राम में एक सप्ताह पहले फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर सोमवार को लखनऊ से लाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया था। टेस्टिंग टीम से ओके होने के बाद इससे आपूर्ति  शुरू की गई।
विज्ञापन


सप्लाई शुरू होने के दूसरे दिन मंगलवार देर रात यह हीट पकड़ने लगा। इस कारण तालग्राम, ताहपुर व भोजापुर फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों की बिजली गुल करनी पड़ी। बुधवार सुबह जेई उपेंद्र राज ने अमोलर की बिजली आपूर्ति बंद कराकर उसके बदले ताहपुर की सप्लाई रोस्टर के अनुसार आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन


ऐसे में अमोलर क्षेत्र के करीब 30 गांवों में पूरी तरह बिजली गुल रही।  जेई का कहना है कि ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी आई है। टेस्टिंग टीम व सप्लाई करने वाली कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जब तक खराबी ठीक नहीं होती है तब तक एक क्षेत्र की बिजली काटकर दूसरे इलाके में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed