फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft of two million cooperative sub center

सहकारी समिति उप केंद्र पर दो लाख की चोरी

Tue, 10 Feb 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 10 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Theft of two million cooperative sub center
जिले में चौतरफा चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस महकमे को सीधी चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में घटनाओं का खुलासा न होने से व्यापारी व दुकानदार से लेकर ग्रामीण व शहरी लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। सोमवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलारपुर में चोरों ने एक दुकान में धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


गांव बलारपुर निवासी कनौजीलाल उर्फ देवंद्र कुमार पुत्र राम सेवक नेव सदर कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में कहा है कि उनकी महिला उपभोक्ता सहकारी समिति उप केंद्र के नाम से दुकान है। बलारपुर के पास ठठिया रोड पर यह दुकान स्थित है।
विज्ञापन


सोमवार की रात इस दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। दुकान के पिछले हिस्से से दुकान को काटकर अंदर घुसे। इसके बाद वहां रखी 78 बोरी  यूरिया खाद, 59 बोरी डीएपी खाद, 27 बोरी एनपीके खाद, 34 बाल्टी जाइम, 25 किलो मक्का का बीज, एम 45 दवा 14 किलो समेत अन्य फुटकर दवाएं व कागजी अभिलेख उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। दुकान खोलने पर अंदर रखा दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान गायब था। आसपास खोजबीन की गई पर चोरों का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर हलका इंचार्ज प्यारे ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। उधर ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश किसी लोडर या अन्य वाहन से आए।


कई घंटे तक बेखौफ होकर चुराया गया सामान लादा। इससे पुलिस की लापरवाही की पोल खुल गई है। गश्त के नाम पर पुलिस केवल कागजी घोड़े दौड़ाती है। यही वजह है कि चोरों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed