{"_id":"64aaf538c30c147e61056fc6","slug":"theft-of-nine-lakhs-including-jewelry-and-cash-from-a-closed-house-kannauj-news-c-221-1-sknp1054-356-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बंद घर से जेवर-नकदी सहित नौ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बंद घर से जेवर-नकदी सहित नौ लाख की चोरी
Sun, 09 Jul 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर जेवर-नकदी समेत नौ लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी अपना इलाज कराने परिवार सहित लखनऊ गया था। रविवार रात करीब आठ बजे लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
शहर के मोतीनगर मोहल्ला निवासी धर्मेश जायसवाल की नवीन मंडी के पास स्पेयर्स पार्ट की दुकान है। धर्मेश का लखनऊ पीजीआई से किडनी का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ पीजीआई दिखाने गए थे। डॉक्टर ने वहीं भर्ती कर लिया था। घर में ताला बंद था। रविवार रात करीब आठ बजे धर्मेश को लेकर पत्नी-बच्चे घर लौटे तो अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। धर्मेश के अनुसार एक लाख रुपये और आठ लाख के जेवर चोरी हुए हैं। सदर चौकी प्रभारी इंद्रदेव उपाध्याय ने जांच की और जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।