फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The youth did not get money for alcohol: The young man in the mother would go to the life of the mother.

कन्नौज : शराब के लिए न मिले पैसे, मां के सामने युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
The youth did not get money for alcohol: The young man in the mother would go to the life of the mother.
फोटो 10सीएचबीपी54: रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने मां के सामने ही खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर मायके से आई पत्नी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस फिलहाल आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के रूर निवासी विवेककांत उर्फ विक्की (38) शराब का लती था। बड़े भाई प्रवीण के मुताबिक विक्की का 14 साल पहले सीआरपीएफ और सशस्त्र सेना बल में चयन हुआ था, लेकिन वह ट्रेनिंग बीच में छोड़कर आ गया था। पत्नी अल्का बच्चों के साथ 2019 में मायके छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर चली गई थी। बुधवार को दिन में लगभग 10 बजे विक्की मां से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन

रुपये नहीं दिए तो मां के सामने ही उसने चादर से बनाए फंदे से झूल गया। यह देखकर मां ने शोर मचाया तो अन्य परिजन आ गए और उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलने पर विक्की की पत्नी अलका अपने पिता रामचंद्र तिवारी और बच्चों के साथ ससुराल पहुंच। वह हत्या का आरोप लगाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलका के पिता रामचंद्र तिवारी ने बताया कि विक्की के पिता निरीक्षक पद से रिटायर हुए थे, जबकि मां विद्यालय की प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुईं हैं। इनके पास काफी रुपया और जमीन थी। इसी कारण विक्की की हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 10सीएचबीपी55: पंचायतनामा भरते खड़िनी चौकी इंचार्ज। संवाद

फोटो 10सीएचबीपी55: पंचायतनामा भरते खड़िनी चौकी इंचार्ज। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed