{"_id":"52dbfb7ed3fe326b2ba393f586b0dde6","slug":"the-young-man-died-of-tanker-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
बेटी की दवा दिलाकर बाइक से अपने भाई के साथ जा रहे युवक के टैंकर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बनियानी निवासी संजय सिंह पुत्र राजसिंह अपनी पुत्री शालिनी की दवा लेने रविवार को कन्नौज आया था। उसके साथ भाई अनिल भी था। दवा लेने के बाद बाइक से जब तीनों लोग दोपहर को वापस जा रहे थे तो जसोदा व जलालाबाद के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर संजय की मौत हो गई। अनिल व शालिनी घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नहीं आई एंबुलेंस, टेंपो से पहुंचे अस्पताल
कभी-कभी एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने से मरीजों की जान पर भी बन आती है। रविवार को जब टैंकर चालक ने बाइक में टक्कर मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया तो एंबुलेंस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जब घायलों के परिजन व आस-पास के लोगों ने टेंपो कर सभी को जिला अस्पताल भेजा। यहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि सिर में अधिक चोट लगने व खून बहने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई।