{"_id":"be8be7ebf39d2682b7f944cf3b15e2af","slug":"the-woman-died-from-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डुडवा बुजुर्ग में डेंगू की चपेट में आकर एक और महिला ने दम तोड़ दिया। सप्ताह भर में बीमारी की कहर से तीन लोगों की मौत से गांव वाले खौफजदा हैं। गांव में कई लोग बीमारी की चपेट में हैं, जिनका कानपुर में इलाज हो रहा है। उधर, सूचना मिलने पर बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी गांव पहुंचें और परिजनों से जानकारी ली।
साथ ही सीएमओ से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की। गांव डुडवा बुजुर्ग निवासी तहसीम की पत्नी अफरोज को मंगलवार को तेज बुखार आया। तहसीम के मुताबिक वे पत्नी को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने डेंगू के लक्षण बताए। इस पर वह पत्नी को कानपुर इलाज कराने लेकर जा रहे थे, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
उधर, सप्ताह भर पहले कमर (50) पुत्र मकबूल व तीन दिन पहले हाफिज शहनूर की पुत्री सिदरा (7) की भी मौत हो हो चुकी है। डेंगू से पीड़ित ग्रामीण जीशान, बिलाल, नसीम, शमीम, अफसाना, रुस्ता, दरक्शा, उसीम, नासिर, शबुन्ना आदि इलाज कानपुर में करा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव में डेंगू के प्रकोप की जानकारी मिलने पर बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी बुधवार को दिन में गांव पहुंचे। मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। बाद में मोबाइल से सीएमओ से बातचीत कर गांव में डॉक्टरों की टीम भेजने को कहा।