फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The two sides fight , stone throwing , firing

सौरिख में दो पक्ष में मारपीट, पथराव, फायरिंग

Fri, 02 Jan 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
The two sides fight , stone throwing , firing

कस्बे में कुछ युवकों की ओर से पाकिस्तान का पुतला फूंकने के बाद दो पक्ष के युवक आमने-सामने हो गए। मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर कई थानों की फोर्स के  साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई। कस्बे में दुकानें भी बंद रही। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

लखवी प्रकरण को लेकर बुधवार शाम कुछ युवक कस्बे में पाकिस्तान का पुतला फूंक रहे थे। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों से कहासुनी हो गई।

इसी कहासुनी को लेकर गुरुवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पथराव के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे दूसरा पक्ष भी लामबंद हो गया। एक पक्ष ने सौरिख थाने का घेराव किया तो दूसरे ने सकरावा रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस, पीएसी मौके पर पहुंची। भीड़ को शांत कराते हुए विवाद सुलझाने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर कस्बा के प्रमुख स्थानों पर पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घायल युवक दीपक को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहा उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। दीपक ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसे दूसरे समुदाय के युवक जबरन पकड़कर कार से ले जा रहे थे। विरोध पर बेरहमी से पीटा है।


वही दूसरे तरफ से आजादनगर के लईक खा, सुभाषनगर के कवीरअली ने मारपीट, तोड़फोड़ की तहरीर दी है। एक पक्ष के लोगों ने दुकानें बंद कर सड़क पर धरना देकर गिरफ्तारी की मांग की। इसपर पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed