फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The storm ruined farmers complain pronounced DM

तूफान से बर्बाद किसानों ने डीएम को सुनाया दुखड़ा

Fri, 22 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज Updated Fri, 22 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The storm ruined farmers complain pronounced DM

जलालाबाद क्षेत्र में 13 मई को आए चक्रवाती तूफान से

विज्ञापन
बर्बाद किसानों ने मुआवजे के लिए आवाज उठाई है। बुधवार को दर्जनों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम और एडीएम के सामने पेश होकर अपना दुखड़ा सुनाया।

आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन ने संकट की घड़ी में किसानों को मुआवजा न दिलाया तो उनके परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।

जलालाबाद निवासी अनिल दुबे, शिवदत्त मिश्रा, जगदीश तिवारी, वृजेश दुबे, हरदेवपुरवा निवासी राधाकिशन वर्मा, शिवाजी वर्मा, श्याम प्रकाश, अशोक ने डीएम अनुज कुमार झा को मांगपत्र सौंपा। इसमें बताया कि चक्रवाती तूफान से उनकी तरबूज, टमाटर, तोरई, लौकी, मूंग और मक्का की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

मुनाफा तो दूर लागत तक डूब गई। जुताई, बुआई, खाद, बीज और सिंचाई में हजारों रुपये की लागत लगी, लेकिन चक्रवाती तूफान के कारण कुछ भी नहीं मिला।

किसानों ने बताया कि अब परिवार को दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है। क्षेत्रीय लेखपाल से फसल का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की गई है, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। डीएम ने भरोसा दिलाया कि लेखपालों की हड़ताल खत्म होते ही उन्हें मौके पर भेजकर क्षति का आंकलन कराएंगे।

इसके बाद आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। मांगपत्र देते समय राजेश कुमार जाटव, वीरेंद्र जाटव, अरुण कुमार, सर्वे वर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed