फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The son heard a sound... and the

Kannauj News: बेटे ने सुनी आवाज... तो मां के छलके आंसू

Fri, 16 Oct 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The son heard a sound... and the
कन्नौज। जन्म के छह माह बाद बेटा बड़ा हो गया। मां ने आवाज दी पर बेटे ने कोई हरकत नहीं की। धीरे-धीरे तीन साल का हो गया। बेटे ने आवाज सुनकर न तो काेई हरकत की और न ही मुंह से कुछ बोला।
विज्ञापन

परिजन डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे तो पता चला कि बेटा मूकबधिर है। ऐसा सुनते ही माता-पिता सन्न रह गए। अब आरबीएसके की मदद से कॉक्लियर इम्प्लांट का सफल ऑपरेशन हुआ और बेटे ने मां की आवाज सुनी...तो मां के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन


ग्राम जयसिंहपुर निवासी अजीत कुमार का तीन साल का बेटा प्रलव कुमार न तो सुन पाता था और न ही बोल पाता था। परिजनों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन (आरबीएसके) टीम से मिले। टीम ने प्रलव की जांच की और उसे कानपुर भेज दिया, जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने कॉक्लियर इम्प्लांट लगाने की बात कही। आरबीएसके की ओर से प्रलव की फाइल बनाई गई और बजट के लिए भेजी गई। 10 अक्तूबर को कानपुर निजी अस्पताल में प्रलव का सफल ऑपरेशन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला शहर के मकरंदनगर के मोहल्ला रितुकला निवासी दीपू के तीन साल के बेटे मोहन का है। वह भी तीन साल तक मां की आवाज सुनकर कोई हरकत नहीं करता था और न ही बोल पाता था। आरबीएसके टीम के प्रयास से सात अक्तूबर को मोहन की भी सफल सर्जरी हो गई। प्रोग्राम मैनेजर वीरेश कुमार ने बताया कि दो बच्चों का कॉक्लियर इम्लांट कराया गया है। एक और बच्चे का इसी माह ऑपरेशन हो जाएगा।

इनसेट
अब होगी स्पीच थेरेपी
अब बच्चों की स्पीच थेरेपी कराई जाएगी, जिसमें उनको अलग-अलग आवाजों को सुनना, पहचानना और उनमें अंतर करना सिखाया जाता है। साथ ही, शब्दों का सही उच्चारण और बातचीत करने की क्षमता विकसित की जाती है।


वर्जन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शून्य से 18 साल तक के बच्चों में जन्मजात विकारों से पीड़ित बच्चों का इलाज किया जाता है। दो मूकबधिर बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट कराया गया है। --डॉ. विकास चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed