{"_id":"676d9eaeb0d66964a20ca9a3","slug":"the-shopkeeper-also-took-the-footpath-on-rent-kannauj-news-c-214-1-knj1005-123205-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दुकानदार ने फुटपाथ को भी किराये पर उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दुकानदार ने फुटपाथ को भी किराये पर उठाया
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बा स्थित दुकानदार ने फुटपाथ को भी किराये पर उठा दिया। फुटपाथ पर कब्जे के चलते दूसरे दुकानदार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
तिर्वा कस्बा के कलिका नगर मोहल्ला निवासी शिवम गुप्ता ने पुलिस व नगर पंचायत को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि खैरनगर रोड पर मिठाई की दुकान है। कहा कि पड़ोस के दुकानदार ने पैसों के लालच में दुकान के आगे फुटपाथ को भी किराये पर दे दिया है। कब्जा हटाने की बात पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ईओ देवांशी दीक्षित ने बताया कि मामले की जांचकर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।