{"_id":"683f3e82189a61cc9c086cf5","slug":"the-second-transformer-also-blew-up-villagers-are-angry-kannauj-news-c-214-1-knj1007-131586-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फुंक गया दूसरा ट्रांसफार्मर भी, ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फुंक गया दूसरा ट्रांसफार्मर भी, ग्रामीणों में नाराजगी
विज्ञापन
फुंके ट्रांसफार्मर के पास खड़े नाराज ग्रामीण।
- फोटो : फुंके ट्रांसफार्मर के पास खड़े नाराज ग्रामीण।
छिबरामऊ। ग्राम कमालपुर में फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदलने के बाद दूसरे ही दिन मंगलवार को फुंक गया। गांव में अंधेरा है। बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं बिजली न मिल पाने के कारण फसलों में हो रहे नुकसान पर भाकियू (भानू) गुट ने बुधवार को बहवलपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेगा।
ग्राम कमालपुर में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू कनेक्शनों के अलावा इस पर कुछ नलकूप के कनेक्शन भी है। ओवरलोड के चलते कम क्षमता का यह ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जाता है। पिछले आठ महीनों से बिजली कटौती से परेशान हैं। खेतों में मक्का, उर्द, मूंग, मूंगफली आदि फसलें तैयार हो रही है। भीषण गर्मी में इन फसलों को नियमित सिंचाई की आवश्यकता पड़ रही है। बिजली न आने से सिंचाई कार्य प्रभावित रहने से फसले सूखने की कगार पर पहुंच रही है।
मंगलवार को किसानों की शिकायत पर पहुंचे भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय सचिव आरपी ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने अव्यवस्था से परेशान ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि के लिए कई बार विभाग को लिखित शिकायत की जा रही है। आरोप है कि इस्टीमेट के नाम पर सुविधा शुल्क न मिलने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। किसान नेताओं ने बुधवार को बहवलपुर उपकेंद्र के घेराव की घोषणा की। प्रदर्शन के दौरान अमित राजपूत, अयूब आदि मौजूद रहे।