{"_id":"587ba6af4f1c1b332defe32b","slug":"the-one-and-a-half-year-old-girl-killed-a-female-prisoner","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कैदी की डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कैदी की डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
बच्ची का शव लिए बैठी महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल अनौगी में हत्या के मामले में निरुद्ध एक महिला कैदी की डेढ़ साल की बालिका की मेडिकल कालेज लाते समय मौत हो गई। शव को मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक अनौगी यूके मिश्रा ने बताया कि थाना गुरसहायगंज अंतर्गत गौरियापुर निवासी महिला कैदी सोनी पत्नी केशराम की बेटी छोटी बिटिया ने सुबह दस बजे अपनी मां का स्तनपान किया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया। वहां हालत न सुधरने पर उसे जेल प्रशासन की वैन से 2.15 बजे मेडिकल कालेज लाया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी डा. शादाब ने बताया कि बच्ची को वंशानुगत बीमारी थी। वह स्टोरेज डिस आर्डर पिग मैनन डिसीज से ग्रसित थी। उसे जेल प्रशासन एक पखवारे पहले लखनऊ के पीजीआई अस्पताल भी ले गया था। परीक्षण में यह बीमारी सामने आने पर पीजीआई प्रशासन ने उसे वापस भेज दिया था। इमरजेंसी प्रभारी के मुताबिक यह बच्चों में गंभीर बीमारी है। जो वंशानुगत होती है। भारत में .01 प्रतिशत बच्चे ही इस बीमारी से ग्रसित हैं। इसका अभी तक उपचार संभव नहीं है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। तिर्वा कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। महिला कैदी के साथ आए पुलिस कर्मियों ने बताया कि जेल में निरुद्ध महिला सोनी हत्या के एक मामले में एक साल से निरुद्ध है।