{"_id":"613a56438ebc3eb750292ec7","slug":"the-miscreants-robbed-the-bike-riders-by-beating-them-kannauj-news-knp651218015","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवारों को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बाइक सवारों को पीटकर लूटा
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। बदमाशों ने बाइक सवार युवकों से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस लूट को संदिग्ध मान रही है।
सदर कोतवाली के बंसरामऊ गांव निवासी सुशील कुमार अपने दोस्त रवि के साथ बुधवार को ननिहाल रसूलाबाद गए थे। यहां से गुरुवार सुबह दोनों बाइक से लौट रहे थे। सुशील ने बताया कि ठठिया थाना क्षेत्र के भिखनीपुरवा गांव के पास चार बदमाशों ने बाइक रोककर मोबाइल और नगदी लूट ली। विरोध करने पर बेरहमी से पीट दिया। यह अचेत अवस्था में सड़क किनारे फेंककर भाग निकले।
सीओ दीपक दुबे ने पीड़ितों से पूछताछ कर घटना स्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी का कहना है कि मामला लूट का नहीं बल्कि किसी अन्य वजह से मारपीट का लग रहा है।