फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The minister listened to the villagers' problems at the *chaupal*.

Kannauj News: मंत्री ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Fri, 16 Oct 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The minister listened to the villagers' problems at the *chaupal*.
कन्नौज। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को विकास खंड गुगरापुर के ग्राम पंचायत बारामऊ बांगर के ग्राम नवलपुरवा में जन-चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और गांव के समग्र विकास को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, नाली, पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़कों की हालत खराब है, पेयजल की समस्या बनी हुई है और कई पात्र लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांवों का विकास ही प्रदेश के विकास का आधार है। चौपाल के माध्यम से हम सीधे आपके बीच आकर धरातल की स्थिति समझते हैं, ताकि जनहित की योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सके।उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी उपयोगी सुझावों को विकास योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।मंत्री ने कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। जन-चौपाल जैसे कार्यक्रमों से सरकार और जनता के बीच सीधा जुड़ाव बढ़ता है। इस अवसर पर अजय मिश्रा, श्याम भदौरिया, शरद कटियार, देवेश कटियार, बबलू प्रधान, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed