{"_id":"69162324f4cdb5e51f0afd7b","slug":"the-medical-store-was-operating-without-a-license-in-the-hospital-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140150-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस संचालित था मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस संचालित था मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
कन्नौज। हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग सख्त हो गया है। विभाग की ओर से अवैध मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार को औषधि निरीक्षक ने हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और 80 हजार की दवाइयां जब्त कर ली।
शहर के पाल चौराहे के निकट संचालित प्राइवेट हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर संचालित था। हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को मेडिकल स्टोर से ही दवाइयां दी जाती थीं। खास बात तो यह थी कि संचालक ने कभी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं लिया। लाइसेंस न होने की जानकारी पर औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी ने हॉस्पिटल में छापा मारा। स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद औषधि निरीक्षक ने दवाइयां जब्त कर ली और मेडिकल स्टोर सील कर दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर से करीब 80 हजार रुपये की दवा जब्त की गई हैं। बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।