फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The Magic shot dumper collision, two killed

डंपर ने मैजिक में मारी टक्कर, दो की मौत

Mon, 05 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 05 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The Magic shot dumper collision, two killed
मेडिकल कालेज में खड़ी मैजिक, इसी से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
रतापुर्वा गांव के सामने सोमवार दोपहर एक डंपर ने पीछे से एक मैजिक में टक्कर मार दी। इससे मैजिक सवार एक युवक व एक बालिका की मौत हो गई, जबकि एक बालिका भी घायल हुई है। ग्रामीणों ने पहले घटना स्थल पर जाम लगाया। बाद में शाम पांच बजे के करीब मेडिकल कालेज के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने डंपर को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा लिया है।


सोमवार दोपहर ग्यारह बजे के करीब एक मैजिक कन्नौज से सवारियां लादकर तिर्वा की ओर आ रही थी। उसके पीछे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगा एक डंपर गिट्टी लादकर आ रहा था। रतापुर्वा गांव के सामने बन रहे एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज के पास ओवरटेक करने के चक्कर में डंपर ने पीछे से मैजिक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी गंभीर थी कि मैजिक की पीछे सीट पर बैठी गुरसहायगंज के मिरगवां निवासी  असरा (10) पुत्री मुकीम खां की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हरदोई के मटियामऊ निवासी असरा की ममेरी बहन अनस (5) पुत्री नफीस और औरैया के झबरा निवासी पुष्पेंद्र (18) पुत्र रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उत्तेजित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठियां भांजकर जाम खुलवाया। घायल पुष्पेंद्र व अनस को मेडिकल कालेज लाया गया, जहां से दोनों को कानपुर के हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर जाते समय पुष्पेंद्र ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र के शव को लेकर परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे।


यहां पुष्पेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही फिर से लोग उत्तेजित हो गए और शव को मेडिकल कालेज के सामने शव को रखकर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। रोड जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करा दिया। उधर, कोतवाली में असरा के बाबा जफरुद्दीन पुत्र मुंशी खां ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  कोतवाल आरपी पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed