फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The laughter of daughters echoed more than that of sons

Kannauj News: बेटों से ज्यादा गूंजी बेटियों की किलकारियां

Sat, 25 Jan 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The laughter of daughters echoed more than that of sons
महिला अस्पताल के वार्ड में बेटी के साथ मां खुशनुमा - फोटो : महिला अस्पताल के वार्ड में बेटी के साथ मां खुशनुमा
कन्नौज। बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास, उनके साथ अनोखा होता है अहसास। हर किसी को इन पर होना चाहिए नाज, क्योंकि बेटी हैं जीवन का साज... इन पंक्तियों के भाव को जिले के लोगों ने न केवल समझा बल्कि जीवन में भी उतारा है। यही कारण है कि पिछले साल जन्म के समय 1275 बालकों के सापेक्ष 1299 बालिकाओं ने जन्म लिया। इससे साफ जाहिर है कि सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लोगों ने सफल बनाया है।
विज्ञापन


जीवन में बेटियों की कई भूमिकाओं को बखूबी निभाने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बेटियों को हर तरह से आगे बढ़ने का मौका देंगे। जिलावासियों ने इस सपने को काफी हद तक पूरा भी किया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते पांच सालों में भ्रूण हत्या के केसों को लगभग खत्म कर दिया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने भी समाज को काफी हद तक बेटियों को लेकर उत्साहित किया है। यही कारण है कि जिला महिला अस्पताल में वर्ष 2024 में 2574 शिशुओं ने जन्म लिया, जिसमें 1299 बेटियां हैं। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि भ्रूण हत्या समाप्त होने के कारण ही बेटियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान रंग ला रहा है। आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से आगे निकल रही हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में कम थी बेटों से बेटियों की संख्या
महिला अस्पताल के आंकड़ों को देखा जाए तो वर्ष 2023 में 1383 बेटों और 1264 बेटियों ने जन्म लिया था। वहीं, 2024 में बेटियों की संख्या में इजाफा हुआ। पिछले साल 1275 बेटों और 1299 बेटियों ने जन्म लिया। आंकड़ों से साफ जाहिर है कि वर्ष 2023 में बेटियों की संख्या कम रही और वर्ष 2024 में बेटियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024 में अगस्त में 149 बेटियों ने लिया जन्म
वर्ष 2024 की शुरुआत में ही बेटियों के जन्म लेने की संख्या बढ़ी थी। फरवरी में 98 बेटों तो 108 बेटियों ने जन्म लिया। मार्च में 120 बेटों और 132 बेटियों, अप्रैल में 46 बेटों और 64 बेटियाें ने जन्म लिया। इसके बाद तीन माह बेटियों की संख्या बेटों से कम रही। अगस्त में सबसे अधिक 149 बेटियों और 135 बेटियों ने जन्म लिया। इसके बाद नवंबर में बेटों से बेटियों की संख्या 12 ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed