{"_id":"68adfea09f7f980d0606b8ce","slug":"the-issue-of-double-voting-of-former-block-pramukh-brothers-heated-up-kannauj-news-c-214-1-knj1006-136385-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाइयों के डबल वोट का मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाइयों के डबल वोट का मामला गरमाया
विज्ञापन
कन्नौज। वोटर लिस्ट को लेकर सपा और भाजपा में छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले सपा मुखिया ने मंत्री असीम अरुण का वीडियो साझा कर उनके बयान पर चुटकी ली थी। तो वहीं, जवाब में मंत्री ने वीडियो जारी कर वोटर लिस्ट में एक युवक के दो जगह नाम होने को लेकर सपा पर निशाना साधा था। समाज कल्याण मंत्री के द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम हलफनामा और ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन व हलफनामा सौंपते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है।
जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सदर विधायक व मंत्री असीम अरुण द्वारा कथित समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के डबल वोट पाए जाने को लेकर जारी वीडियो को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में शपथ पत्र सहित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके भाई वीरपाल एवं कल्याण सिंह तीनों के नाम प्राथमिक विद्यालय अड़ंगापुर और प्राथमिक विद्यालय ग्वाल मैदान कन्नौज दोनों जगह दर्ज हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि नवाब सिंह सपा शासनकाल में कन्नौज के प्रभावशाली नेता रहे हैं। वर्तमान में अगस्त 2024 से वह एक आपराधिक मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने प्रमाणों सहित जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर मांग की है कि इस अनियमितता की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके नामों को एक ही मतदेय स्थल पर सीमित किया जाए। वहीं, इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार बीएलओ व अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी ,श्यामू राजपूत, विवेक पाठक, विशाल दुबे, कुलदीप दोहरे, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
किसी ने नहीं दिया हलफनामा
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जब चुनाव आयोग ने इस तरह के वोटों को लिस्ट से हटाया तो पूरा विपक्ष हमलावर हो गया। जब चुनाव आयोग ने उनसे हलफनामा मांगा तो किसी ने भी हलफनामा नहीं दिया। कन्नौज जिले में सपा नेता और उनके भाइयों के नाम दो-दो जगह वोटर लिस्ट में होने का जो दावा यूपी के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया है, वह पूरी तरह से सत्य है। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी को मेरी तरफ से हलफनामा भी दिया गया है, ताकि दो-दो वोट बनवाने वाले सपा नेता और उनके भाइयों पर कार्यवाही हो सके।