फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The inspector's head was broken, his uniform was torn, and a constable was also beaten.

Kannauj News: दरोगा का सिर फोड़ा, वर्दी फाड़ी, सिपाही को भी पीटा

Thu, 05 Mar 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The inspector's head was broken, his uniform was torn, and a constable was also beaten.
छिबरामऊ (कन्नौज)। ग्राम भगवंतपुर में बुधवार को विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा और सिपाही पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दरोगा का सिर फोड़ दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही को भी पीटा गया। इस मारपीट में दोनों घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले लोग भाग गए। पुलिस घायल दरोगा व सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। सिर में गंभीर चोट होने के कारण दरोगा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भगवानदास के निकलने पर कमलेश पक्ष के लोग प्रधान को गालियां देते थे। भगवानदास ने प्रधान को यह बात बताई जिससे कमलेश यादव नाराज हो गया। शराब के नशे में धुत कमलेश यादव आदि ने भगवानदास की पिटाई कर दी। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। प्रधान प्रतिनिधि दिलीप की सूचना पर हलका इंचार्ज दयाशंकर पांडेय और सिपाही उमेश चंद्र मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने एक पक्ष को शांत कर दिया पर दूसरे पक्ष के कमलेश समेत 10 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दरोगा के सिर पर ईंट व सरिया लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। सिपाही को बचाने के प्रयास में उसकी भी पिटाई की गई। सूचना मिलने पर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले सर्वेश, प्रियंका, अंजलि और रीना को हिरासत में ले लिया है। इन सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसपी विनोद कुमार ने हमलावरों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed