फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The injured husband beat

पति ने पीटकर किया घायल

Sat, 04 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 04 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

मुहल्ला कागजियाना में एक युवक ने अपनी पत्नी की जमकर

विज्ञापन
पिटाई कर दी। घायल महिला कोतवाली पहुंची। यहां से उसे पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।

तिर्वा कस्बे के निवासी सलीम अहमद ने अपनी बेटी नाजमीन का निकाह चार साल पहले कन्नौज शहर के कागजियाना मुहल्ला निवासी महबूब पुत्र शरीफ के साथ किया था।

शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। इस पर महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में दर्ज करा दिया। बाद में समझौते के आधार पर न्यायालय ने नाजमीन को पति के साथ रहने की इजाजत दे दी।

इसके कुछ दिन बाद ही फिर से उसने मारपीट शुरू कर दी। इस पर महिला मायके में रहने लगी। कुछ बुजुर्गों की पंचायत के बाद उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। कुछ दिन तो सब ठीक चला, शनिवार की सुबह पति ने फिर से उसे जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गई। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed