फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The head and members of the Gram Sabha election notification of vacancies

प्रधान व ग्राम सभा सदस्य के रिक्त पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी

Mon, 08 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Mon, 08 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The head and members of the Gram Sabha election notification of vacancies
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रधान व ग्राम सभा सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना संबंधी पत्र जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को प्राप्त भी हो गया है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल की ओर से जारी अधिसूचना में प्रधान व ग्राम सभा सदस्य पद के रिक्त पदों के लिए 14 फरवरी को नामांकन की तिथि घोषित की गई है। नामांकन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हो सकेगा। 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


17 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। मतदान 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 23 फरवरी की सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने रिक्त पदों के लिए चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय में चुनाव संबंधी अधिलेख जुटाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले में आठों विकास खंडों में ग्राम सभा सदस्य के पद रिक्त हैं।


रिक्त पदों पर ग्राम सभा सदस्यों का निर्वाचन हो जाने के बाद ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया भी पूर्ण हो जाएगी। तब प्रधान शपथ ले सकेंगे और ग्राम सभा के खातों का संचालन भी कर सकेंगे। अभी सदस्यों की संख्या का कोरम अधूरा होने के कारण सैकड़ों प्रधान शपथ नहीं ग्रहण कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed