फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The groom's side misbehaved at the wedding, many people including the bride were beaten up.Open

Kannauj News: शादी में वर पक्ष का उत्पात, वधू समेत कई को पीटा

Mon, 15 Apr 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 15 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
The groom's side misbehaved at the wedding, many people including the bride were beaten up.Open
छिबरामऊ। नगर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में दूल्हे के भाई ने साथियों के साथ मिलकर उत्पात मचाया। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि इन युवकाें ने उन्हें गेस्ट हाउस में बंद कर वधू समेत महिलाओं व कई अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही दुल्हन की बहन से नकदी से भरा पर्स भी छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के भाई समेत तीन युवकों पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी से पहले तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। तभी दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज में तय डेढ़ लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। शनिवार को बैंक बंद होने का हवाला देते हुए दुल्हन के भाई व अन्य परिजनों ने आरजू मिन्नतें की, लेकिन दूल्हा का भाई सीआरपीएफ जवान राजीव रुपये न मिलने तक शादी की रस्में शुरू करने को राजी नहीं हुआ। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजीव व संजीव ने मोहल्ले के कुछ युवकों को बुला लिया और गेस्ट हाउस का दरवाजा बंद कर दुल्हन उसके भाई, बहनों व अन्य परिजनों के साथ लाठी-डंडों व बेल्टों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान कई कुर्सियां व मेज टूट गईं। दुल्हन के भाई का आरोप है कि विवाद के दौरान युवकों ने उसकी बहन के हाथों से नकदी व जेवरात का पर्स छीन लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वधू पक्ष ने विवाद के बाद शादी तोड़ते हुए तहरीर देने से मना कर दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए भिजवा दिया गया है। सीआरपीएफ जवान राजीव कठेरिया, सनी कठेरिया व जय सक्सेना को शांतिभंग की आशंका के तहत पाबंद कर पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed