फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The goal of RSS is to take the nation to the highest glory.

Kannauj News: राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना ही आरएसएस का लक्ष्य

Sun, 08 Mar 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The goal of RSS is to take the nation to the highest glory.
गुरसहायगंज। आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की विचारधारा, कार्यपद्धति और समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजन, स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस दौरान बताया गया कि राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना ही संघ का एकमात्र उद्देश्य है।
विज्ञापन

कस्बे के तिर्वा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद नगर कार्यवाह ब्रजेश गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ ने सदैव राष्ट्र और समाज उत्थान के लिए कार्य किया है। संघ पर कई बार प्रतिबंध लगाए गए, लेकिन संघ का कार्य लगातार आगे बढ़ता रहा।
विज्ञापन

आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और कई महत्वपूर्ण विषयों पर संघ की विचारधारा प्रभावी रूप से सामने आती है। नगर संघ चालक ब्रजेश कौशल ने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर चर्चा की। कहा कि इन विषयों के माध्यम से समाज को जागरूक और संगठित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सह संघचालक शैलेश कुमार ने कहा कि एक घंटे की शाखा में शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित की जाती है। कार्यक्रम के अंत में नगर के प्रबुद्धजनों को माल्यार्पण कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, उमेश गुप्ता, जीतू तिवारी, कंचन गुप्ता, संजू गुप्ता, मयंक गुप्ता, बबलू गुप्ता, गौरव गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, प्रदुम्न गुप्ता, अनुराग गुप्ता, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार पाठक व संचालन शैलेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed