{"_id":"58b5c11d4f1c1b7c058319f8","slug":"the-girls-refused-to-take-selfie-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की सेल्फी लेने से मना करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की सेल्फी लेने से मना करने पर पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देता पीड़ित युवक।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से फर्रुखाबाद जा रही प्राइवेट बस में दो युवक लड़कियों के साथ सेल्फी लेने लगे। लड़कियों के बाद जब एक युवक ने भी इसका विरोध किया तो दोनों ने युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी निराकार त्रिपाठी पुत्र कन्हैयालाल ने बताया कि वह बस से अपने गांव जा रहा था। प्राइवेट बस में फर्रुखाबाद जा रहे तीन युवकों ने पीछे सीट पर बैठी दो लड़कियों के साथ मोबाइल से सेल्फी लेनी शुरू कर दी। लड़कियों ने आपत्ति की तो उन्होंने भी लड़कों को रोका। इस पर दोनों युवक बिगड़ गए और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। तब तक बस उधरनपुर गांव के सामने पहुंच गई।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर वहां के कई लोग एकत्र हो गए और आरोपी युवक प्रमित कुमार निवासी गीतापुरम फतेहगढ़ व अभिनव निवासी राजन नगला फतेहगढ़ को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। जबकि तीसरा अज्ञात युवक मौके से भाग निकला। पुलिस हिरासत में दोनों युवकों ने बताया कि बस में सीट पर बैठने को लेकर निराकार से विवाद हुआ था। वह प्रेमपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस फतेहगढ़ जा रहे थे। निराकार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन