फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The first morning of the new year brought rain

बारिश लेकर आई नए साल की पहली सुबह

Fri, 02 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 02 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The first morning of the new year brought rain

नववर्ष की पहली किरण के साथ बरसात ने दस्तक दी। इससे ज्यादातर किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। बारिश से खेतों में खड़ी आलू, मटर, सरसों सहित अन्य फसलों को 10 से 15 फीसदी तक नुकसान की आशंका है। आलू किसान पहले ही पाला के कहर से जूझ रहे थे। अब बारिश की आफत आ गई है। हालांकि यह बरसात गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।

विज्ञापन


नए साल की शुरुआत में बारिश पिछले तीन वर्षों से हो रही है। बिन मौसम की इस बारिश से आलू की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा पकने को खड़ी मटर, सरसों, अरहर की फसलें भी इस बारिश से प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


गांव बंशरामऊ निवासी मोनू ठाकुर का कहना है कि बिन मौसम की इस बारिश ने किसानों को तबाही की कगार पर ला दिया है। आलू की फसल में बरसात के चलते प्रत्येक वर्ष 15 से 25 फीसदी तक नुकसान हो रहा है। मटर, सरसों, अरहर की फसलों का भी यही हाल है। पैदावार घटने से बाजार में आलू का भाव अधिक रहता है, जिसका फायदा व्यापारी ही उठाते हैं। किसान अगली फसल के चक्कर में अधिकतर आलू की बिक्री कर देते हैं। व्यापारी आलू को रोककर दूनी कीमत पर बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान राजीव कटियार ने कहा कि आलू किसान पहले ही दिसंबर माह से शुरू हुए पाले से भयभीत था। पाले से फसल को बचाने के लिए तमाम कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग कर रहा था। इसमें हजारों रुपये बर्बाद हो चुके हैं। अब शुरू हुई बारिश ने किसानों को तबाही पर लाकर खड़ा कर दिया है।

बरसात से काफी मात्रा में आलू सड़ जाता है। इसके अलावा चेचक सहित कई रोगों से ग्रसित हो जाता है। खुदाई के दौरान निकलने वाले आलू की क्वालिटी अच्छी न होने पर बाजार में माटी के मोल बिकता है। किसानों ने कहा यह पानी गेहूं की फसल के लिए तो फायदेमंद साबित होगा।


जो किसान कच्ची आलू की फसल खोदकर गेहूं की बुआई कर चुके हैं, उनके लिए यह बरसात वरदान साबित होगी। उनको एक सिंचाई की बचत होगी। इसके अलावा तापमान गिरने से फसल की पैदावार बढ़ेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed