फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The father - son life by consuming poison

पिता-पुत्र ने जहर खाकर दी जान

Sat, 04 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 04 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के भजुरिया गांव में शनिवार की सुबह

विज्ञापन
घरेलू विवादों से तंग आकर पिता-पुत्र ने एक साथ जहर खाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसडीएम उदयवीर सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

भजुरिया गांव निवासी दुर्योधन कनौजिया (58) और उनका पुत्र प्रदीप कनौजिया (30) पिछले कुछ साल से गांव में अपना कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे। जमीन न होने के कारण मजदूरी करके दोनों जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रहे थे। बताते हैं कि आर्थिक तंगी के चलते अक्सर घर में विवाद होता था।

शनिवार को किसी बात को लेकर सुबह दुर्योधन कनौजिया ने जहर खा लिया। यह देखकर उसके पुत्र प्रदीप ने भी जहर खा लिया। पड़ोसियों को जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एसडीएम ने बताया कि परिवार के लोगों ने बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया है।

बताया कि दोनों भूमिहीन थे। इस वजह से सरकारी आर्थिक सहायता का कोई प्रावधान नहीं है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दुर्योधन की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसका बेटा प्रदीप अविवाहित था। प्रदीप के दो छोटे भाई भी हैं। छानबीन के दौरान गांव वालों ने बताया कि पिता-पुत्रों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।

शनिवार को जब काफी देर तक दोनों घर से बाहर नहीं निकले तो मोहल्ले वालों को चिंता हुई। इसके बाद वे घर के अंदर पहुंचे तो दोनों मृत हालत में पड़े थे।

उन्होंने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया। काफी देर बाद जब मुखबिरों से जानकारी हुई तो पुलिस के साथ उन्होंने गांव जाकर छानबीन की। मामला आत्महत्या का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed