{"_id":"601c78ee37adc82127de8171dce09726","slug":"the-election-duty-staff-patient-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी गए चुनाव ड्यूटी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी गए चुनाव ड्यूटी, मरीज परेशान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज के अधिकांश कर्मियों की मंगलवार
विज्ञापन
को चुनाव में ड्यूटी लगने से ओपीडी का कामकाज प्रभावित रहा। रजिस्ट्रेशन
कक्ष में महज दो कर्मचारी ही पंजीकरण करते रहे। मरीजों को दवा वितरण के लिए
फार्मेसी कक्ष में एक ही फार्मेसिस्ट तैनात था।
चिकित्सकों के केबिनों के बाहर भी सन्नाटे का माहौल रहा। कालेज में मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में एक स्टाफ नर्स, एक डाक्टर, एक फार्मेसिस्ट की तैनाती थी। इसके पहले यहां तीन स्टाफ नर्स, एक फार्मेसिस्ट व तीन डाक्टरों की तैनाती रहती थी। अल्ट्रासाउंड कक्ष में भी चिकित्सक तो मौजूद थे, पर कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में थे, जिससे अधिकांश मरीजों को लौटाया गया।
एक्सरे कक्ष में भी सिर्फ दो कर्मचारी तैनात थे। पैथोलाजी कक्ष का काम सबसे अधिक प्रभावित रहा। अधिकांश लैब टेक्नीशियन चुनाव ड्यूटी पर थे। कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि मेडिकल कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर क्लर्क, लैब टेक्नीशियन, मेल स्टाफ नर्स की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है।