{"_id":"799ab9cac9d38d41fc14ebb1339f7779","slug":"the-death-toll-from-alcohol-to-give-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शराब से मरने वालों को दिया जाए मुआवजा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शराब से मरने वालों को दिया जाए मुआवजा’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोमवार को सदिकापुर
विज्ञापन
व अलियापुर गांव का दौरा किया। इस दौरान जहरीली शराब से मरने वाले सभी छह
लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। वहीं आंख की रोशनी
गंवाने वालों से भी घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।
जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश सचिव ऊषा दुबे, जिला प्रवक्ता मो. शमशाद खां, अविनाश दुबे, विश्वनाथ गिहार, रामभरोसे कमल, तारिक बशीर, रामनरेश, बीनू त्रिपाठी आदि दोपहर बाद अलियापुर व सदिकापुर पहुंचे। अलियापुर में पृथ्वीराज, राकेश, श्रीराम व जगदीश के परिवार वालों से जानकारी ली।
पीड़ितों ने एक स्वर में मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया। वहीं सर्वेश व कलेक्टर के घरवालों से भी मुलाकात की। ये दोनों लोग अपने आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं। सदिकापुर में शिवराम व राजू के परिजनों ने भी कांग्रेसी नेताओं को बताया कि चुनाव के दौरान शराब बांटी गई। इसे पीने के बाद ही ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई।
वहीं कल्लू कटियार की आंख की रोशनी भी जहरीली शराब से जाने की बात सामने आई। पीड़ित परिवारों से मुलाकात व घटना के संबंध में छानबीन करने के बाद जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। घटना के शिकार सभी लोग गरीब परिवार के हैं।
उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन को इस मामले में लीपापोती करने की बजाय सच को स्वीकार करके अवैध शराब निर्माण व बिक्री को सख्ती के साथ रुकवाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से आंख गंवाने वाले ग्रामीणों का अच्छा उपचार कराने की मांग की।