{"_id":"64b833a7021d3004f0022674","slug":"the-dead-body-of-the-married-woman-was-found-hanging-inside-the-room-kannauj-news-c-214-1-knj1003-739-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। थाना क्षेत्र बूंचपुर में विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने खिड़की तुड़वाकर दरवाजा खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किया। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने से मारकर फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए।
थाना क्षेत्र के बूंचपुर निवासी मोनू राठौर मजदूरी और बटाई पर खेती का काम करता है। उसकी शादी दो साल पहले 15 जून 2021 को कानपुर के दादा नगर दबौली निवासी प्रियंका (20) पुत्री श्यामा प्रकाश से हुई थी। बुधवार को सुबह 0 बजे प्रियंका का शव साड़ी के फंदे से कमरे के अंदर लटका मिला। परिजनों ने काफी देर बाद देखा तो कोहराम मच गया। मायके पक्ष से भाभी पूजा और ताई सोनी ने हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप लगा। उन्होंने बताया कि ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उत्पीड़न करते थे। कुछ दिन पहले चार हजार रुपये दिए भी थे। मंगलवार की रात जब बेटी ने फोन किया तो ससुराल के लोग मारपीट कर रहे थे। बुधवार 11 बजे घटना की जानकारी बेटी के ससुराल ने फोन से दी और पूरी बात भी नहीं की और फोन काट दिया। सूचना पर थाना प्रभारी और बेहटा चौकी प्रभारी किशनवीर व उप निरीक्षक शिवपाल भदौरिया मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।