{"_id":"67cc8d805b3bb4977d0de02c","slug":"the-condition-of-the-pregnant-woman-who-reached-home-after-delivery-deteriorated-and-she-died-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126742-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रसव के बाद घर पहुंची प्रसूता की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रसव के बाद घर पहुंची प्रसूता की बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
चपुन्ना। प्रसव के बाद घर पहुंची प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते प्रसूता ने दम ताेड़ दिया। प्रसूता की मौत से पुत्र जन्म की खुशियां गम में बदल गई और चीख पुकार मच गई।
ग्राम वीलमपुर निवासी अमित कुमार चतुर्वेदी की पत्नी प्रीति काे शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने उसे छिबरामऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर रात आठ बजे प्रीति ने पुत्र को जन्म दिया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन प्रसूता व नवजात को लेकर घर पहुंच गए। घर में पुत्र जन्म की खुशियां मनाई जा रही थी। तभी प्रीति को बेचैनी हुई और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे पर उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में चीखपुकार शुरू हो गई। मां की मौत से नवजात समेत दो पुत्री श्रृष्टि व उमा के सिर से मां का साया उठ गया।